खबर के अनुसार पीएम के वाराणसी दौरे को लेकर वाराणसी में तैयारी तेजी के साथ चल रही हैं। इस दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी में नौ परियोजनाओं का शिलान्यास और जबकि उनके द्वारा 20 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जायेगा।
वाराणसी को 1800 करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी
1.3 करोड़ से पुलिस लाइन में जलापूर्ति का कार्य।
1.33 करोड़ से फूलपुर में बैरक व विवेचना कक्ष।
2.99 करोड़ से राजघाट प्राथमिक विद्यालय का पुनर्विकास।
1.16 करोड़ से बड़ागांव में बैरक व विवेचना कक्ष का निर्माण।
6.73 करोड़ से सारनाथ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण।
1.84 करोड़ से महमूरगंज कम्पोजिट विद्यालय का पुनर्विकास।
2.24 करोड़ से जाल्हूपुर में विद्युत पशु शवदाह गृह का निर्माण।
3.15 करोड़ से 30 डबल साइडेड एलईडी बैकलिट यूनिपोल लगेंगे।
46.49 करोड़ से ग्रामीण पेयजल की 19 परियोजनाएं का लोकार्पण।
0.99 लाख से गंगा घाट पर चेजिंग रूम युक्त फ्लोटिंग जेटी का निर्माण।
19.49 करोड़ ट्रांस वरूणा क्षेत्र की पेयजल परियोजना का लोकार्पण।
9 करोड़ करोड़ से सर्किट हाउस परिसर में अतिरिक्त भवन का निर्माण।
186.72 करोड़ से ग्रामीण क्षेत्र की 59 पेयजल परियोजनाओं की शुरूआत।
3.08 करोड़ से शहर में तीन अंतरगृही परिक्रमा पथ का पुर्निविकास का लोकार्पण।
15.78 करोड़ से औद्योगिक क्षेत्र करखियांव में इंटीग्रेटेड पैक हाउस का निर्माण।
5.89 करोड़ से कोनिया पंपिंग स्टेशन पर 0.8 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट।
13.32 करोड़ से स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सड़कों का सुधार व मरम्मत कार्य फेज-2
308.09 करोड़ से भगवानपुर में 55 एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण।
2.86 करोड़ से स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पार्कों, कुंड का सुंदरीकरण व पुनिर्विकास।
2.16 करोड़ से काशी विद्यापीठ ब्लॉक के भरथरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण।
4.94 करोड़ से औद्योगिक क्षेत्र चांदपुर-महेशपुर में अवस्थापना व सुंदरीकरण का कार्य।
206.92 करोड़ से सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम का विकास व आधुनिकीकरण फेज-2 और 3
28.23 करोड़ से बाबतपुर एयरपोर्ट पर नया एटीसी टॉवर एवं टेक्निकल ब्लॉक का लोकार्पण।
2.86 करोड़ से सामने घाट के पास लठिया ड्रेन पर बाढ़ सुरक्षा के लिए फ्लिपर गेट का निर्माण।
17.24 करोड़ से भेलूपुर स्थित जल संस्थान परिसर में दो मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट।
644.49 करोड़ से कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक यात्री रोपवे ट्रांसपोर्ट सिस्टम का निर्माण।
45 करोड़ से आईआईटी बीएचयू में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन मशीन टूल्स डिजाइन की स्थापना।
2.64 करोड़ से 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर में 300 व्यक्तियों की क्षमता के मल्टीपरपज हॉल का निर्माण।

0 comments:
Post a Comment