लखनऊ, वाराणसी, आगरा और नोएडा के 20-20 गांव बनेंगे आदर्श

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, वाराणसी, आगरा और नोएडा के 20-20 गांव को आदर्श गांव बनाया जायेगा। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा है की जी-20 के तर्ज पर लखनऊ, वाराणसी, आगरा और नोएडा जिले के 20-20 गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित करें।

बता दें की प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, आगरा और नोएडा में 20-20 गांव को चिन्हित करके उसे आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जायेगा। इसके लिए 20-20 लाख रुपये की धनराशि से प्रत्येक गांव को आदर्श गांव बनाया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार इस आदर्श गांवों में साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही साथ गांव में कई तरह की आधुनिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इन गांव को शर्तों और मानकों के अनुसार आदर्श गांव बनाया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment