उन्नाव, कानपुर देहात और कानपुर नगर से गुजरेगा रिंग रोड

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के कानपुर में आउटर रिंग रोड का निर्माण जल्द शुरू होने वाला हैं। इसके लिए पहली निर्माण एजेंसी का चयन कर लिया गया हैं। बहुत जल्द रिंग रोड का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। 

खबर के अनुसार कानपुर रिंग रोड की कुल लंबाई 93.2 किलोमीटर हैं। इसका निर्माण पांच हिस्सों में किया जायेगा। मंधना से सचेंडी और सचेंडी से साढ़ तक इस सड़क के निर्माण कार्य का ठेका राज कार्पोरेशन को दिया गया हैं। यह निर्माण सिक्स लेन का होगा। 

बता दें की कानपुर आउटर रिंग रोड के निर्माण को लेकर पहले और चौथे पैकेज में डेढ़ सौ गांवों की भूमि अधिग्रहित की गई हैं। वहीं 80 प्रतिशत गांवों में मुआवजे का वितरण कर दिया गया हैं। बहुत जल्द सभी किसानों को मुआवजा दे दिया जायेगा। 

मिली जानकारी के अनुसार 9482.79 करोड़ रुपए से रिंग रोड का निर्माण किया जायेगा। यह रोड सिक्स लेन का होगा लेकिन इसका स्ट्रक्चर आठ लेन का बनाया जायेगा। यह रिंग रोड ये 3 जिले उन्नाव, कानपुर देहात और कानपुर नगर से होकर गुजरेगा।

उन्नाव, कानपुर देहात और कानपुर नगर से गुजरेगा रिंग रोड?

रिंग रोड की कुल लंबाई 93.2 किलोमीटर।

कानपुर नगर अंतर्गत 62 किलोमीटर। 

उन्नाव में 27 किलोमीटर।

कानपुर देहात के अंतर्गत 4 किलोमीटर।

0 comments:

Post a Comment