खबर के अनुसार शुक्रवार को पीएम मोदी ने वाराणसी के इसरवार गांव में 194.62 करोड़ रुपए की लागत से HP बॉटलिंग प्लांट का शिलान्यास किया। दिसंबर महीने तक इस प्लांट को तैयार कर लिया जायेगा और यहां से 20 जिलों में एलपीजी की सप्लाई की जाएगी।
बता दें की गुजरात के कांडला बंदरगाह से मध्य प्रदेश होते हुए गोरखपुर तक पाइप लाइन बिछी है। यहां से LPG की आपूर्ति परियोजना पर काम हो रहा है। वहीं दिसंबर महीने तक वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक स्थित इसरवार गांव में HP बॉटलिंग प्लांट तैयार हो जायेगा।
वाराणसी से चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर समेत 20 जिलों को मिलेगी LPG?
वाराणसी के इसरवार गांव में बनने वाले HP बॉटलिंग प्लांट से वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही, बलिया, सोनभद्र, आजमगढ़, बांदा, अमेठी, मऊ, अंबेडकर नगर, रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर और कौशांबी को LPG मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment