बहराइच से गोंडा, बलरामपुर के रास्ते गोरखपुर तक चलेगी मेमू ट्रेन

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के बहराइच से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे बहराइच से गोंडा, बलरामपुर के रास्ते गोरखपुर तक मेमू ट्रेन का परिचालन करेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई हैं। बहुत जल्द इस ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। 

खबर के अनुसार अभी इस रूट पर डेमू ट्रेन का संचालन किया जाता हैं। इस ट्रेन में आये दिन तकनीकी खामियां देखने को मिलती हैं। जिससे यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी होती हैं। इसी को देखते हुए इस रूट पर मेमू ट्रेन चलाई जाएगी।

लखनऊ डिवीजन के अपर मंडल रेल प्रबंधक शिशिर सोमवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के प्रयास जारी हैं। इस रूट पर मेमू ट्रेन के रैक के लिए पत्राचार जारी हैं। बहुत जल्द इस ट्रेन का परिचालन शुरू किया जायेगा। 

आपको बता दें की यह ट्रेन बहराइच से गोंडा, बलरामपुर बढ़नी के रास्ते गोरखपुर तक जाएगी। इसका संचालन शुरू होने से प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को यात्रा में काफी सहूलियत होगी तथा लोगों का आवागवन भी सुगम हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment