यूपी के देवरिया में बनेगा बाईपास, 2087 करोड़ की मिली स्वीकृति

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देवरिया में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए बाईपास का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 2087 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। 

खबर के अनुसार बहुत जल्द इस देवरिया बाईपास का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। इसके निर्माण होने से देवरिया को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। साथ ही साथ इससे लोगों का आवागवन भी सुगम और आसान हो जायेगा। 

आपको बता दें की यह बाईपास गोरखपुर सलेमपुर फोरलेन पर सिरजम गांव के सामने से निकलेगा और सोनूघाट के आगे मुंडेरा बुजुर्ग गांव के पास जाकर फोरलेन में मिलेगा। इससे लोगों को जाम की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जायेगा। 

दरअसल इस बाईपास के निर्माण को लेकर काफी लंबे समय से मांग उठ रही थी। लेकिन अब इसकी स्वीकृति मिल गई हैं। इस बाईपास की स्वीकृति से देवरिया के लोग बहुत प्रसन्न नजर आ रहे हैं। वहीं सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने इसके लिए नितिन गडकरी का आभार जताया है।

इन गांवों से गुजरेगा बाईपास : सिरजम, इटवा, गुडरी, बैतालपुर, बलुआ, सझवा, बरारी तप्पा चतुरा, बासपार बुजुर्ग, जैतपुरा, मुडरा, परसा बरवा, गौरा, भीमपुर, बरारी तप्पा गोबराई, भगौतीपुर, पोखरभिंडा तप्पा गोबराई, मुडेरा तप्पा गोबराई, धनौती खुर्द, गोबराई खास, कुसम्हा बेलवा, रामपुर खुर्द, पगरा उर्फ परसिया, पकड़ी खुर्द, बडहरा, पकड़ी बुजुर्ग, लाहिलपार उर्फ रतनपुरा. घटेलावेती उर्फ चकबंदी, घटेलागाजी, चकरवा धूस, देवरिया मीर, सरैया तप्पा कचुआर, दुबौली तप्पा कचुआर, अहिलवार खुर्द, धनौती, अहिलवार बुजुर्ग, सुकरौली, सोनूघाट होते हुए मुंडेरा बुजुर्ग से गुजरेगा।

0 comments:

Post a Comment