बलरामपुर, लखीमपुर और वाराणसी में इन्हे मिलेगी फ्री साइकिल

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर, लखीमपुर और वाराणसी में पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी सरकार इन जिलों में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को फ्री साइकिल देने का फैसला किया हैं।

खबर के अनुसार बलरामपुर, लखीमपुर और वाराणसी में फ्री साइकिल का वितरण करने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया हैं। बहुत जल्द इन जिलों में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को मुफ्त में साइकिल मिलेगी। इसकी तैयारी चल रही हैं। 

आपको बता दें की इन जिलों में छात्राओं को साइकिल मिलने के बाद घर से स्कूल तक का सफर आसान हो जाएगा। इससे छात्राओं की परेशानी भी दूर हो जाएगी। फ्री साइकिल का वितरण कक्षा 6, 9 और 11 की छात्राओं के बीच किया जायेगा। 

मिली जानकारी के अनुसार इस नई पहल के तहत योगी सरकार लगभग ढाई हजार छात्राओं को फ्री साइकिल का लाभ देगी। इससे अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ेगा और वो आसानी से स्कूल भी आ जा सकेगी।

0 comments:

Post a Comment