खबर के अनुसार शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी पानी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना नजर आ रही हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में शनिवार और रविवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं।
आपको बता दें की एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार से रविवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं और ओलावृष्टि हो सकती हैं।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट?
आज आगरा, एटा, बरेली, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, गौतम बुध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, बदायूं, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर, संभल और अमरोहा में बारिश का अलर्ट हैं।

0 comments:
Post a Comment