यूपी के पीलीभीत और बलिया में इन सड़कों का होगा चौड़ीकरण

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और बलिया में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के पीलीभीत और बलिया में सड़कों का चौड़ीकरण किया जायेगा। इसको लेकर शासन के पास प्रस्ताव भेजा गया हैं। 

खबर के अनुसार पीलीभीत-मझोला मार्ग रोड के च़ौड़ीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग ने 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। इसके अलावे पीलीभीत- माधोटांडा रोड के च़ौड़ीकरण का भी प्रस्ताव भेजा गया हैं। 

बता दें की इन सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर शासन के द्वारा जल्द ही स्वीकृति मिल सकती हैं। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग इन सड़कों के निर्माण का टेंडर जारी करेगा। इसके बाद इन सड़कों का चौड़ीकरण किया जायेगा। 

वहीं लोक निर्माण विभाग ने बलिया जिले के फेफना विधानसभा क्षेत्र के राजेश्वर मोड़ से चितबड़ागांव गाजीपुर मार्ग पर स्थित पतार भरौली तक पांच किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 9.45 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से मंजूरी के बाद इस सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment