प्रयागराज, कानपुर और अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे रहेंगे डॉक्टर

न्यूज डेस्क: ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यात्रा के दौरान अगर किसी व्यक्ति की तबियत खराब हो जाती हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार पहले चरण में ये सुविधा प्रयागराज, कानपुर और अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध होगी। यहां यात्रियों को तबियत खराब होने पर 24 घंटे डॉक्टर की सुविधा मिलेगी। इससे गंभीर बीमारी से ग्रसित वक्तियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। 

बता दें की कई बार यात्रा के दौरान किसी व्यक्ति की तबियत खराब हो जाती हैं तो उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। वहीं गर्भवती महिलाओं को भी कई बार ट्रेन में प्रसव कराने पड़ते हैं। इसी को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर डॉक्टर की तैनाती की जाएगी।

नई व्यवस्था के तहत अब स्टेशनाें पर 24 घंटे डाक्टर उपलब्ध रहेंगे। रेलवे स्टेशनों पर डॉक्टर अलग अलग शिफ्ट में 8-8 घंटे ड्यूटी करेंगे। इसको लेकर उत्तर मध्य रेलवे की ओर से तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द यात्रियों को स्टेशनों पर डॉक्टर की सुविधा मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment