खबर के अनुसार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत उद्योगिक क्षेत्र में उम्मीदवारों को 25 लाख तक का लोन मिल सकता है। वहीं सर्विस के क्षेत्र में उम्मीदवारों को अधिकतक 10 लाख तक का लोन मिल सकता है। इसलिए लिए आवेदन करना होगा।
आपको बता दें की इस योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैट्रिक पास होनी चाहिए। साथ ही साथ आयु 18 साल 40 साल के बीच होनी चाहिए। उन्ही उम्मीदवारों का इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। वहीं उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय की वेबसाइट http://www.diupmsme.upsdc.gov.in/ पर जा कर इस योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदन के लिए दस्तावेज : आवेदक के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता, पासपोर्ट साइज फोटो, डिजिटल सिग्नेचर, निवास प्रमाण पत्र, हाई स्कूल की मार्क शीट, मोबाइल नंबर और प्रोजेक्ट रिपोर्ट आदि दस्तावेज होनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment