खबर के अनुसार आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से जाति, आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करें। आवेदन करने के सात दिन के अंदर आपके ईमेल पर जाति और आय प्रमाणपत्र की प्रति पीडीएफ फॉर्म में भेज दिया जायेगा। जिसे आप प्रिंट निकाल कर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
बता दें की बिहार में लोगों को पहले जाति, आय प्रमाणपत्र के लिए प्रखंड, अनुमंडल कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थें। लेकिन नई व्यवस्था के तहत लोग अब घर बैठे आसानी के साथ अपना ये प्रमाणपत्र बना सकते हैं। इससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी।
पटना, समस्तीपुर, भागलपुर समेत सभी जिलों में तुरंत बनाए जाति, आय प्रमाणपत्र?
1 .वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/citizenRegistration.html पर जा कर Registration करें।
2 .इसके बाद इसी वेबसाइट के होम पेज में जा कर लॉगिन करें।
3 .इसके बाद View All Available Services का ऑप्शन दिखेगा उसपर क्लिक करें।
4 .अब आप जाति, आय जो भी बनाना चाहते हैं उसपर क्लिक करें।
5 .अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा उस फॉर्म को सही-सही भरें।
6 .इसके बाद कुछ जरुरी दस्तावेज को अपलोड करके सब्मिट करें।
7 .आपका आवेदन पूरा हो जायेगा। आवेदन करने के सात दिन के अंदर आपके ईमेल पर प्रमाणपत्र बनकर आ जायेगा।

0 comments:
Post a Comment