खबर के अनुसार एयरपोर्ट अथॉरिटी एलायंस एयर को गोरखपुर से कोलकाता के लिए सीधी उड़ान की मंजूरी दी हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी से मंजूरी मिलने के बाद एलायंस एयर ने टिकट भी बुक करने शुरू कर दिए हैं। आप ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं।
बता दें की अभी तक गोरखपुर से कोलकाता के लिए इंडिगो एयरलाइन्स की एक फ्लाइट संचालित होती थी। लेकिन अब एलायंस एयर की फ्लाइट भी इस रूट पर उड़ान भरेगी। इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा और आसानी से टिकट मिल जाएगी।
फ्लाइट का टाइम टेबल।
एलायंस एयर की यह फ्लाइट गोरखपुर एयरपोर्ट से दोपहर 12:15 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर दो बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं ये फ्लाइट कोलकाता एयरपोर्ट से दोपहर 2:30 बजे उड़ान भरकर 4:15 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी।

0 comments:
Post a Comment