खबर के अनुसार केंद्र सरकार ने भोपाल, इंदौर और पटना में बन रहे मेट्रो परियोजना में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। आवासन और शहरी विकास मंत्रालय ने मध्य प्रदेश सरकार से कहा है कि इंदौर और भोपाल की मेट्रो परियोजनाओं में तेजी लाये।
बता दें की भोपाल और इंदौर में काफी समय से मेट्रो परियोजना का निर्माण चल रहा हैं। लेकिन अभी मेट्रो का निर्माण कार्य तय समय से काफी पीछे हैं। पटना, भोपाल और इंदौर में मेट्रो का काम आगे बढ़ाने में अन्य शहरों के मुकाबले सबसे अधिक दिक्कत आई है।
केंद्र सरकार के आदेश के बाद इन शहरों में मेट्रो निर्माण परियोजना में तेजी आ सकती हैं। हालांकि आगरा और सूरत में भी मेट्रो परियोजनाओं में भी देरी आई है। लेकिन सबसे ज्यादा देरी भोपाल, इंदौर और पटना मेट्रो परियोजना में हो रही हैं।

0 comments:
Post a Comment