खबर के अनुसार गुजरात में एकबार फिर से बेमौसम बारिश हो रही हैं। बुधवार को राजकोट समेत राज्य के कई जिलों में बारिश हुई हैं। वहीं आज यानि की गुरुवार को भी राज्य के कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना नजर आ रही हैं।
आज इन जिलों में बारिश: अहमदाबाद, बनासकांठा, अरावली, साबरकांठा, दाहोद, महिसागर और नर्मदा जिले में गरज के साथ बारिश होगी। वहीं राजकोट, जूनागढ़, सुरेंद्रनगर, जामनगर, भावनगर, अमरेली, मोरबी, द्वारका, बोटाद और कच्छ में हल्की बारिश हो सकती हैं।
कल इन जिलों में बारिश: शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, खेड़ा और आणंद में आंधी चलने की संभावना हैं। वहीं सौराष्ट्र, कच्छ और दीव के सभी जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment