खबर के अनुसार योगी सरकार ने ज्वार, बाजरा, रागी, उड़द, मुंग के बीज पर 50% सब्सिडी उपलब्ध कराने के लिए 15.31 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी हैं। इस पैसे से प्रदेशभर के किसानों को बीज की खरीद पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को सलाह दी हैं की प्रदेश में सरसों के फसल निकल चुके हैं। ऐसे में खाली पड़े जमीन पर मोटे अनाज की बुआई करें। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और उन्हें आर्थिक फायदा भी होगा।
दरअसल ज्वार, बाजरा, रागी, उड़द, मुंग के बीज पर 50% सब्सिडी देने से इन फसलों के ढाई लाख रकबा बढ़ने की उम्मीद हैं। इससे 50 हजार मीट्रिक टन उत्पादन में भी इजाफा होगा। किसान सब्सिडी का लाभ लेकर अपनी खेतों में इन फसलों का उत्पन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment