बिहार के पटना-नालंदा-बक्सर समेत 38 जिलों में इंटर पास को मिलेंगे 25 हजार

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना-नालंदा-बक्सर समेत 38 जिलों में इंटर पास छात्राओं को सरकार के द्वारा 25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री कन्या उथान योजना के तहत इंटर पास होने वाली लड़कियों को ये पैसा दिया जायेगा। 

खबर के अनुसार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मुख्यमंत्री बालिका ( इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत नीतीश सरकार इंटर पास करने वाली सभी छात्राओं को 25 हजार की राशि देती हैं। डीबीटी के माध्यम से छात्राओं के बैंक खाते में ये राशि भेजी जाती हैं। 

बता दें की मुख्यमंत्री बालिका ( इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वर्ष 2023 में इंटर पास करने वाली छात्राओं को तीन अप्रैल से आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके बैंक खाते में पैसों की राशि भेजी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शुरू की गई हैं। इस योजना का मुख्य उदेश्य कन्याओं के आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना तथा उन्हें समाज में आगे बढ़ाना हैं।

0 comments:

Post a Comment