खबर के अनुसार पश्चमी विझोभ के प्रभाव से अगले चार दिनों तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। कुछ स्थान पर तेज हवाएं चल सकती हैं यो वहीं कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।
आपको बता दें की मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई थी। वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी खबर थी। आज भी प्रदेश के कई जिलों में 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 18 मार्च से पूरे प्रदेशभर में अब तक 15.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिससे सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को उठाना पड़ा हैं। इस बेमौसम बारिश से कई जिलों में किसानों की फसले बर्बाद हो गई हैं।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट?
मेरठ, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, शामली, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बिजनौर, संभल, अमरोहा, बदायूं, बरेली,पीलीभीत, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, मथुरा, एटा, अलीगढ़, इटावा, हाथरस, कासगंज,औरैया और फर्रुखाबाद।

0 comments:
Post a Comment