खबर के अनुसार लखनऊ-बलिया हाईवे जर्जर स्थिति में हैं। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इस सड़क की मरम्मत होगी।
बता दें की लखनऊ-बलिया हाईवे करीब 12 किलो मीटर बेहद जर्जर हालात में हैं। जबकि करीब 40 किमी. की दूरी में लखनऊ-बलिया हाईवे गड्ढों में तब्दील हो गया था। इस सड़क को गड्ढा मुक्त करने के लिए विभाग के द्वारा तैयारी चल रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ-बलिया हाईवे की मरम्मत होने से करीब छह जिलों के लोगों को सीधा फायदा होगा। इससे लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा। साथ ही साथ वाहनों को सड़क पर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

0 comments:
Post a Comment