खबर के अनुसार यूपी में इससे पहले जमीन की खतौनी निकालने के लिए लोगों को तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थें। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब खतौनी निकलने की प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई हैं।
आपको बता दें की जालौन, झांसी और ललितपुर जिले के किसान यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर जमीन की खतौनी को ऑनलाइन के द्वारा डाऊनलोड कर सकते हैं और इसे प्रिंट निकाल सकते हैं। यह खतौनी सभी जगह मान्य होगी।
खतौनी क्या हैं : दरअसल खतौनी एक कानूनी दस्तावेज हैं। जिसमे जमीन मालिक के स्वामित्व वाले सभी खसराओं का विवरण होता हैं। यह दस्तावेज खसरा नंबर, मालिक लोगों की संख्या, जमीन के कुल क्षेत्रफल आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
ऐसे निकालें खतौनी : https://upbhulekh.gov.in/public/public_ror/Public_ROR.jsp वेबसाइट पर जा कर सबसे पहले जनपद को चुने, उसके बाद तहसील को फिर अपने गांव को चुने। उसके बाद खसरा/गाटा संख्या द्वारा या खाता संख्या के दौरान जमीन की खतौनी फ्री में डाऊनलोड करें।

0 comments:
Post a Comment