खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में 52 हजार पदों पर भर्ती को लेकर जनवरी 2021 में वैकेंसी निकली थी। लेकिन फिर मामला कोर्ट में चला गया था, जिसके कारण भर्ती की प्रक्रिया रूक गई थी। अब मंगलवार को एकबार फिर से शासनादेश जारी किया गया हैं।
बता दें की आदेश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, दिव्यांग, ईडब्लूएस और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षण का प्रवधान किया गया हैं। जल्द ही भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा और भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
दरअसल उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी के एक लाख 89 हजार 897 पद स्वीकृत हैं। जिसमे से करीब 52 हजार पद खाली पड़े हैं। इन पदों पर भर्ती को लेकर शासनादेश जारी किया गया हैं। शासनादेश जारी होने से अब इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया हैं।

0 comments:
Post a Comment