खबर के अनुसार समस्तीपुर रेलमंडल ने मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 7289 यात्री बिना टिकट के पकड़े गए हैं। इन यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया हैं। अचानक से की गई टिकट चेकिंग अभियान से रेलवे को एक दिन में 54 लाख रुपये मिले हैं।
बता दें की रेलवे ने समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर 21 मार्च को सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई यात्री बिना टिकट के यात्रा करते पकड़े गए।
दरअसल पिछले कुछ महीनों से रेलवे के द्वारा समय-समय पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही साथ बिना टिकट के यात्रा करने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा हैं। जिससे अबतक मंडल को 53 करोड़ों रुपये की आमदनी हुई है।

0 comments:
Post a Comment