खबर के अनुसार हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और मथुरा में डेवलपमेंट के मास्टर प्लान के लिए अथॉरिटी ने एक प्राइवेट कंपनी अर्नस्ट एंड यंग ग्लोबल लिमिटेड को हायर किया है। यह कंपनी तीन महीने के अंदर उद्योग स्थापित करने की संभावनाओं पर रिपोर्ट देगी।
बता दें की इन जिलों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा यहां अधिक से अधिक उद्योग स्थापित करने के लिए एक खास प्लान तैयार किया गया हैं। हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा में 24,000 हेक्टेयर जमीन पर विकास का खाका तैयार करने के निर्देश दिए गए है।
यूपी सरकार के इस नई पहल से हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और मथुरा के डेवलपमेंट में तेजी आएगी। साथ ही साथ इन जिलों में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसको लेकर मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment