यूपी के बहराइच, वाराणसी, प्रयागराज समेत 5 जिलों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पश्चिम विझोभ के प्रभाव से बारिश हो रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर यूपी के बहराइच, वाराणसी, प्रयागराज समेत 5 जिलों में सबसे ज्यादा बारिश हुई हैं। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई हैं।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में 18 मार्च से बारिश का सिलसिला जारी हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक ये सिलसिला जारी रहेगा। आज यानि की मंगलवार को भी प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश तो 68 जिलों में हल्की बारिश होगी। 

वहीं अगर 19 से 20 मार्च के बीच हुई बारिश का आकलन करें तो बहराइच, वाराणसी, प्रयागराज, संभल और बाराबंकी में सबसे ज्यादा बारिश हुई हैं। इससे इन जिलों के किसानों की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता हैं। 

आज इन जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट : शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर और मुरादाबाद। 

इन जिलों में अबतक हुई हैं सबसे ज्यादा बारिश। 

बहराइच में 66 मिलीमीटर।

वाराणसी में 39.6 मिलीमीटर।

प्रयागराज में 19.4 मिलीमीटर।

संभल में 11.6 मिलीमीटर।

बाराबंकी में 10. 6 मिलीमीटर।

0 comments:

Post a Comment