यूपी के प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर समेत इन जिलों में जमीन खरीद पर सौ फीसदी छूट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए अगर आप जमीन की खरीद करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर समेत कई जिलों में उद्योग लगाने के लिए जमीन खरीद पर स्टांप शुल्क में सौ फीसदी की छूट मिलेगी। 

खबर के अनुसार योगी सरकार बुंदेलखंड और पूर्वांचल के जिलों में उद्योग के लिए जमीन खरीद पर स्टांप शुल्क में में सौ फीसदी की छूट देगी। वहीं गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। जबकि मध्यांचल और पश्चिमांचल के जिले में 75 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 

बता दें की इसको लेकर यूपी सरकार के द्वारा सभी जिलों के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। वहीं महिला उद्यमियों को प्रदेश के किसी भी जिले में उद्योग लगाने के लिए जमीन खरीद पर स्टांप शुल्क में सौ फीसदी की छूट मिलेगी।

पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमांचल के मंडल।

1 .पूर्वांचल में प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, देवीपाटन और अयोध्या मंडल के सभी जिले।

2 .मध्यांचल में लखनऊ और कानपुर मंडल के सभी जिले। 

3 .बुंदेलखंड में चित्रकूट और झांसी मंडल के सभी जिले। 

4 .पश्चिमांचल में मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर और अलीगढ़ मंडल के सभी जिले।

0 comments:

Post a Comment