खबर के अनुसार यूपी के गौतम बुद्ध नगर, लखनऊ, आगरा, मेरठ और प्रयागराज प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में 24 फीसदी का सहयोग कर रहा हैं। जबकि इन जिलों के अलावे प्रदेश के बाकी 70 जिलों का कुल सहयोग जीडीपी में 76 प्रतिशत का हैं।
बता दें की उत्तर प्रदेश के जीडीपी में सबसे ज्यादा सहयोग 10 प्रतिशत का गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) का हैं। जबकि दूसरे नंबर पर लखनऊ का स्थान हैं। यूपी के जीडीपी में लखनऊ जिले का योगदान चार प्रतिशत का हैं। जबकि तीसरे नंबर पर आगरा का स्थान हैं।
जानकार बताते हैं की उत्तर प्रदेश के इन पांच जिलों में सबसे ज्यादा फैक्ट्री और उद्योग मौजूद हैं। जिसके कारण इन जिलों का विकास भी सबसे ज्यादा हुआ हैं। यही कारण है की उत्तर प्रदेश के जीडीपी में इन जिलों का सहयोग सबसे ज्यादा हैं।
लखनऊ, आगरा, मेरठ समेत 5 जिले हुए सबसे ज्यादा अमीर?
गौतमबुद्ध नगर जिले 1,02,909.27 करोड़।
लखनऊ जिले 44,206.23 करोड़।
आगरा जिले 40,929.09 करोड़।
प्रयागराज जिले 38,806.26 करोड़।
मेरठ जिले 36,505.91 करोड़।

0 comments:
Post a Comment