लखनऊ, गाजियाबाद, शामली समेत 5 जिले में मिले नए कोरोना मरीज

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गाजियाबाद, शामली समेत 5 जिले में कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 140 हो गई हैं। 

खबर के अनुसार 24 घंटे में कुल 33 हजार 870 सैंपल की जांच हुई हैं। जिसमे 24 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। गौतमबुद्ध नगर में 5 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। वही गाजियाबाद और लखनऊ में 5-5 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि मुजफ्फरनगर और शामली में 2-2 पॉजिटिव केस मिले हैं। 

आपको बता दें की कोरोना के नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर हैं। साथ ही साथ लोगों से मास्क लगाने और सावधानी बरतने की अपील की जा रही हैं। गुरुवार सुबह आई रिपोर्ट में राज्य के 31 जनपद कोरोना की जद में आ गए हैं। 

वहीं बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 43 नए मामले सामने आये थें। होली के बाद हर दिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कोरोना के नए मामले मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी हैं।

इन जिलों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस?

गौतमबुद्ध नगर में कुल 30 सक्रिय मामले हैं। 

गाजियाबाद में 26 और लखनऊ में 21 एक्टिव केस हैं। 

सहारनपुर में 7 और वाराणसी में 6 सक्रिय मामले हैं। 

बागपत और महाराजगंज में 5 - 5 एक्टिव मरीज हैं। 

मेरठ और मुजफ्फरनगर में 4 - 4 एक्टिव मरीज हैं।

0 comments:

Post a Comment