लखनऊ-गोरखपुर-बस्ती समेत 6 रेलवे स्टेशन पर खेले वीडियो गेम्स

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ-गोरखपुर-बस्ती समेत 6 रेलवे स्टेशन पर अब आप वीडियो गेम्स खेल सकते हैं। इसके लिए स्टेशन पर गेमिंग मशीनें लगाई जाएगी। 

खबर के अनुसार यूपी के लखनऊ, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर और ऐशबाग स्टेशन पर वीडियो गेमिंग मशीनें लगाने का फैसला किया गया हैं। यात्रीगण इन स्टेशनों पर हाईस्पीड इंटरनेट के साथ वीडियो गेम्स का आनंद उठा सकते हैं। 

आपको बता दें की लखनऊ जंक्शन पर 6, गोरखपुर जंक्शन पर 10 मशीनें लगाई जाएगी। जबकि गोंडा, बस्ती, ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशन पर एक-एक गेमिंग मशीने लगाई जाएगी। प्रति गेम का किराया 10 रुपये निर्धारित किया गया हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के इन रेलवे स्टेशनों पर वीडियो गेमिंग मशीने लगाने के लिए 10 वर्ग फ़ीट की भूमि चिन्हित की जा रही हैं। इस भूमि पर ही मशीनें लगाई जाएगी। लखनऊ मंडल प्रशासन के द्वारा इसकी अनुमति मिल गई हैं।

0 comments:

Post a Comment