यूपी के कुशीनगर में कृषि विवि व श्रावस्ती में एयरपोर्ट की सुविधा जल्द

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के कुशीनगर में कृषि विवि व श्रावस्ती में एयरपोर्ट की सुविधा जल्द मिलेगी। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दी गई हैं। 

खबर के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दक्षिण कोरिया के बौद्ध संघ के साधुओं की 43 दिवसीय यात्रा के बाद बौद्ध भिक्षुओ के अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए ये जानकारी दी हैं। इससे ये साफ हो गया है की श्रावस्ती बहुत जल्द हवाई मार्ग से जुड़ जायेगा। 

बता दें की सीएम योगी ने कहा है की हम बुद्ध से जुड़े स्थलों को विकसित कर रहे हैं। हमने कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू किया हैं। जल्द ही श्रावस्ती से भी विमान का संचालन शुरू किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। 

वहीं उन्होंने कहा की कुशीनगर में बुद्ध के नाम से कृषि विवि भी जल्द शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री ने भारत व दक्षिण कोरिया के आध्यात्मिक संबंध को शताब्दियों पुराना बताते हुए कहा है की आप विदेश नहीं अपने आध्यात्मिक पूर्वजों, गुरु भाइयों के यहां आए हैं, आपका बहुत बहुत स्वागत हैं।

0 comments:

Post a Comment