बेतिया, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली 6 पैसेंजर ट्रेनें रद्द

न्यूज डेस्क: बिहार में पैसेंजर ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने नरकटियागंज से वाया बेतिया, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर एवं पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली 6 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

खबर के अनुसार नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड के जीवधारा से चकिया तक प्रीएनआई और एनआई का कार्य किया जा रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस रूट की कई ट्रेनों को रद्द किया हैं तथा कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किये गए हैं। 

इन ट्रेनों का परिचालन रद्द : रेलवे ने ट्रेन नंबर 05257, 05258, 05259, 05260, 15215, एवं 15216 सवारी गाड़ी को 27 से 29 मार्च तक रद्द किया हैं। 

इन ट्रेनों के मार्ग में बदलाव। 

सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन नरकटियागंज वाया मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी व रक्सौल रुट से 27 मार्च से 29 मार्च तक चलाई जाएगी। 

ट्रेन नंबर 15211 व 15212 जननायक ट्रेन का परिचालन सीतामढ़ी वाया रक्सौल एवं बेतिया होते हुए किया जाएगा। 

गाड़ी संख्या 09452 भागलपुर गांधीधाम ट्रेन का परिचालन सीतामढ़ी वाया रक्सौल एवं बेतिया होते हुए किया जाएगा

ट्रेन नंबर 15529 सहरसा आनंद विहार ट्रेन का परिचालन सीतामढ़ी वाया रक्सौल एवं बेतिया होते हुए किया जाएगा। 

ट्रेन नंबर 15705 व 15706 कटिहार नई दिल्ली ट्रेन का परिचालन सीतामढ़ी वाया रक्सौल एवं बेतिया होते हुए  किया जाएगा। 

ट्रेन नंबर 15001 देहरादून- मुजफ्फरपुर ट्रेन का परिचालन सीतामढ़ी वाया रक्सौल एवं बेतिया होते हुए किया जाएगा। 

ट्रेन नंबर 19269 एवं 19270, पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन सीतामढ़ी वाया रक्सौल एवं बेतिया होते हुए किया जाएगा। 

ट्रेन नंबर 19037 एवं 19038 अवध एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन सीतामढ़ी वाया रक्सौल एवं बेतिया होते हुए किया जाएगा। 

ट्रेन नंबर 12537 व 12538 मुजफ्फरपुर प्रयागराज ट्रेन का परिचालन सीतामढ़ी वाया रक्सौल एवं बेतिया होते हुए  किया जाएगा। 

0 comments:

Post a Comment