खबर के अनुसार चार महीने के बाद मेरठ में कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ गई हैं। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी कोरोना के नए मामलों में बढ़ोत्तरी हुई हैं। जिससे प्रदेश में 110 एक्टिव केस हो गए हैं।
बता दें की बुधवार को मेरठ में जो तीन नए लोग कोरोना संक्रमित मिले उसमें एक 70 वर्षीय बुजुर्ग भी हैं। जो की मोदीपुरम के रहने वाले हैं। वहीं दौराला निवासी 54 साल की महिला और मोदीपुरम निवासी 34 साल के पुरुष में भी कोरोना की पुष्टि हुई हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इन मरीजों को होम होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा हैं तथा इनकी सेहत पर नजर रखी जा रही हैं। मेरठ में तीन नए कोरोना संक्रमित मिलने से यहां एक्टिव मरीजों की संख्या चार हो गई हैं।

0 comments:
Post a Comment