खबर के अनुसार मंगलवार को आरएमआरआई में 13 सैंपल की जांच में सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे एक मरीज नालंदा, एक बक्सर और पांच मरीज पटना जिले के रहने वाले हैं। इसकी जानकारी आरएमआरआई के निदेशक डॉ. कृष्णा पांडेय ने दी हैं।
आपको बता दें की जिन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई हैं। उन मरीजों में सभी को सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत थी। जिसके बाद जांच में स्वाइन फ्लू पाए गए हैं। इस फ्लू से पटना समेत बिहार में अबतक 11 लोग पीड़ित हो चुके हैं।
पटना, बक्सर और नालंदा जिले में मिले स्वाइन फ्लू के 7 मरीज?
नालंदा का आठ साल का बच्चा स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिला हैं।
बक्सर का 36 साल का युवक स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिला हैं।
फतुहा की 17 साल की युवती स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिली हैं।
पटना का 50 साल का पुरुष स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिला हैं।
फतुहा का 46 साल का एक पुरुष स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिला हैं।
संपतचक की 15 साल की किशोरी स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिली है।
बख्तियारपुर के 85 साल के बुजुर्ग स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं।

0 comments:
Post a Comment