पटना : बिहार में सभी मंत्रियों के वेतन और भत्ते बढ़े, जानें सैलरी

पटना : बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में सीएम समेत सभी मंत्रियों के वेतन और भत्ते बढ़ गए हैं। अब इन्हे पहले के मुकाबले ज्यादा सैलरी मिलेगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार मंगलवार को बिहार कैबिनेट की हुई बैठक में बिहार के मंत्रियों के वेतन भत्ता पेंशन नियमावली में संशोधन की मंजूरी दे दी गई है। इस मंजूरी के साथ ही बिहार के सभी मंत्रियों के वेतन और भत्ते में बढ़ोत्तरी का रास्ता साफ हो गया हैं। 

आपको बता दें की नए नियमानुसार सभी 31 मंत्रियों के वेतन-भत्ता प्रति माह 30 से 35 हजार रुपये तक बढ़ जाएंगे। यानि की बिहार में अब मंत्रियों की सैलरी प्रति माह पौने तीन लाख रुपए तक होगी। इसको लेकर कैबिनेट से स्वीकृति मिल गई हैं। 

नीतीश सरकार ने इससे पहले बिहार के सभी विधायकों, विधान पार्षदों के साथ साथ विधानमंडल में मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक और सचेतक के वेतन-भत्ते में वृद्धि की थी। इन्हे वेतन-भत्ता के रूप में प्रति माह ढाई लाख तक की राशि मिलती हैं।

0 comments:

Post a Comment