मुजफ्फरपुर: उत्तर बिहार के 8 जिलों में चयनित 592 डाक सेवक फर्जी

मुजफ्फरपुर: बिहार में आये दिन फर्जी टीचर के पकड़े जानें की खबर आती हैं। लेकिन अब फर्जी तरिके के डाक सेवक बने लोगों की भी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर बिहार के 8 जिलों में चयनित 592 डाक सेवक फर्जी पाए गए हैं।

खबर के अनुसार बिहार में फर्जी अंक पत्र के आधार पर कई लोग डाक सेवक बने हैं। इन डाक सेवकों के धर-पकड़ की तैयारी चल रही हैं। डाक विभाग अब फर्जी सर्टिफिकेट पर चयनित इन सभी ग्रामीण डाक सेवकाें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। 

बता दें की मुजफ्फरपुर में 12 फर्जी सर्टिफिकेट वाले डाक सेवकों पर एफआईआर दर्ज किया गया हैं। वहीं दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण, सारण, सीवान तथा आरएमएस के यू डिविजन में फर्जी सर्टिफिकेट वालों को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

चंपारण प्रमंडल के डाक अधीक्षक आशुतोष आदित्य की ओर से भी 37 फर्जी सर्टिफिकेट वाले डाक सेवकों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिया गया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर बिहार के 9 डाक प्रमंडल में डाक सेवकाें की चार चरणाें की बहाली में 95% अभ्यर्थी के सर्टिफिकेट फर्जी निकले हैं।

0 comments:

Post a Comment