यूपी में सोलर पैनल के लिए 40 फीसदी तक सब्सिडी देगी सरकार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बिजली बिल से छुटकारा पाने के लिए आप घर की छत पर सोलर पैनल लगा सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी सरकार घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए 40 फीसदी तक की सब्सिडी देगी। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार  1 से 3 किलोवाट तक के सोलर पैनल लगाने पर आपको 40 प्रतिशत की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी। जबकि 3 किलोवाट से 10 किलोवाट तक के सोलर पैनल लगाने पर आपको सरकार के द्वारा 20 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी।

बता दें की 1 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने के लिए कम से कम 10 वर्ग मीटर जगह की जरूरत होती है। जबकि 10 किलोवाट के लिए दोगुनी जगह की जरूरत होगी। आप अपनी आवश्यकता अनुसार सरकार से सब्सिडी लेकर सोलर पैनल लगा सकते हैं। 

सोलर पैनल लगाने के लिए आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट www.upnedasolarrooftopportal.com पर जा कर इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें और दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment