बिहार के नालंदा, भागलपुर, मधेपुरा समेत 8 मेडिकल कॉलेजों में नए अधीक्षक की तैनाती

न्यूज डेस्क: बिहार के नालंदा, भागलपुर, मधेपुरा समेत 8 मेडिकल कॉलेजों में नए अधीक्षक की तैनाती की गई हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अधिसूचन जारी कर दिया गया हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने दो मेडिकल कॉलेजों में प्रचार्य की भी पोस्टिंग की हैं। 

खबर के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने डॉ रेणु रोहतगी को NMCH का प्राचार्य बनाया हैं। जबकि डॉ दिनेश कुमार को बेतिया मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल बनाया गया है। बता दें की डॉ दिनेश कुमार बेतिया मेडिकल कॉलेज में ही प्राध्यापक के पद पर तैनात थें। 

बिहार के नालंदा, भागलपुर, मधेपुरा समेत 8 मेडिकल कॉलेजों में नए अधीक्षक की तैनाती?

 डॉ सुधा भारती को बेतिया मेडिकल कॉलेज का अधीक्षक बनाया गया है।

डॉ अलका झा को दरभंगा मेडिकल कॉलेज का अधीक्षक बनाया गया है। 

डॉ दीपक कुमार को एसकेएमसीएच मुजफ्फर का अधीक्षक बनाया गया है। 

डॉ मालती कुमारी को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज का अधीक्षक बनाया गया है।

डॉ राजीव रंजन को नालंदा मेडिकल कॉलेज का नया अधीक्षक बनाया गया है। 

उदय नारायण सिंह को भागलपुर मेडिकल कॉलेज का अधीक्षक बनाया गया है। 

डॉ अरुण कुमार सिन्हा को पावापुरी मेडिकल कॉलेज का अधीक्षक बनाया गया है।

डॉ श्री प्रकाश सिंह को अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज गया का नया अधीक्षक बनाया गया है। 

0 comments:

Post a Comment