यूपी के गोंडा में इस सड़क का होगा चौड़ीकरण, बजट जारी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोंडा से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के गोंडा में इटियाथोक से बाबागंज बाजार (श्रीनगर) मार्ग का चौड़ीकरण किया जायेगा। साथ ही साथ इस जर्जर पड़ी सड़क को चकाचक और दुरुस्त बनाया जायेगा। 

खबर के अनुसार इटियाथोक से बाबागंज बाजार (श्रीनगर) मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर 52 करोड़ 40 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया हैं। साथ ही साथ लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क के निर्माण कार्य की प्रक्रिया भी शुरू कर दी हैं। 

आपको बता दें की इटियाथोक से बाबागंज बाजार मार्ग के चौड़ीकरण होने के बाद यह सड़क गोंडा-बलरामपुर राजमार्ग से और धानेपुर बाजार से जुड़ जाएगी। जिससे लाखों लोगों को फायदा होगा और लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा। 

इटियाथोक से बाबागंज बाजार (श्रीनगर) मार्ग पर हर दिन हजारों वाहनों का परिचालन होता हैं। लेकिन सड़क की स्थिति अच्छी नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी होती हैं। इसके निर्माण होने से किसानों को भी काफी फायदा होगा और उनकी परेशानी दूर होगी।

0 comments:

Post a Comment