अयोध्या में 9 एकड़ जमीन पर बनेगा अंतरराज्यीय बस अड्डा

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के अयोध्या में 9 एकड़ जमीन पर अंतरराज्यीय बस अड्डा का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। करीब 219 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण होगा। 

खबर के अनुसार अयोध्या बाईपास पर निर्मित अयोध्या धाम बस स्टेशन के पीछे नौ एकड़ भूमि पर अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाया जाएगा।  इसका निर्माण निजी व सार्वजनिक सहभागिता (पीपीपी मॉडल) से होगा, इस बस स्टैंड को वर्ल्ड क्लास बनाया जायेगा।

आपको बता दें की अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण के साथ केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकार के द्वारा यहां कई तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं। ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़े। 

अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण तेजी के साथ चल रहा हैं। वहीं अयोध्या बाईपास पर अयोध्या धाम बस स्टेशन का निर्माण कराया जा चुका है। लेकिन अब इसके पीछे अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment