प्रयागराज, ललितपुर, वाराणसी, हमीरपुर में किसानों की फसल सबसे ज्यादा बर्बाद

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही ओलावृष्टि और बारिश की बजह से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज, ललितपुर, वाराणसी, हमीरपुर में किसानों की फसल सबसे ज्यादा बर्बाद हुई हैं। 

खबर के अनुसार प्रयागराज, ललितपुर, वाराणसी, हमीरपुर और आगरा जिले में एक-तिहाई से अधिक फसल को नुकसान हुआ है। इन जिलों के किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ा हैं, जिससे इन जिलों के किसान चिंतित हैं। 

बता दें की सूचना राहत आयुक्त कार्यालय ने सोमवार को वाराणसी, सोनभद्र, मीरजापुर, प्रयागराज, हमीरपुर, ललितपुर और महोबा जिलों ने 33 प्रतिशत से अधिक फसलों के नुकसान होने की सूचना दी थी। वहीं अन्य जिलों में भी ओलावृष्टि से किसानों के फसल बर्बाद होने की खबर हैं। 

प्रयागराज, ललितपुर, वाराणसी, हमीरपुर में किसानों की फसल सबसे ज्यादा बर्बाद?

ललितपुर के चार गांवों के 2000 किसानों की फसल बर्बाद हो गए हैं। 

वाराणसी के 480 कृषकों की 301.723 हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई है। 

हमीरपुर की सरीला तहसील में एक-तिहाई से ज्यादा फसल बर्बाद हो गए हैं।

आगरा जिले में भी एक-तिहाई से अधिक फसल बर्बाद हो गए हैं।

महोबा जिलों ने 33 प्रतिशत से अधिक फसलों को नुकसान हुआ हैं।

प्रयागराज में 10,030 किसानों की लगभग 4454 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गए हैं।

0 comments:

Post a Comment