देवरिया, गोरखपुर, इटावा, जौनपुर जिले में एक अप्रैल से होगी गेहूं खरीद

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में गेहूं की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देवरिया, गोरखपुर, इटावा, जौनपुर जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद की जाएगी। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। 

खबर के अनुसार सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके लिए विभाग का ई-उपार्जन पोर्टल खोल दिया गया है। इन जिलों के किसान आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर अपना पंजीकरण पूरा करें। 

बता दें की किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए यूपी सरकार ने एक अप्रैल से गेहूं खरीदने के आदेश दिया है। पहली अप्रैल से 15 जून 2023 के बीच गेहूं की खरीद की जाएगी। इस बार किसानों को 2125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान मिलेगा।

अगर कोई किसान गेहूं की फसल को बेचना चाहते हैं तो वो ऑनलाइन के द्वारा पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करें। क्यों की क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद ऑनलाइन पंजीयन के बाद ही होगी। इसलिए किसान इस बात का ख्याल रखें और जल्द से जल्द पंजीकरण करें।

0 comments:

Post a Comment