यूपी के सहारनपुर में तीन और बागपत में मिले दो नए कोरोना मरीज

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में एकबार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सहारनपुर में तीन महीने के बाद कोरोना के तीन नए मामले सामने आये हैं। जबकि बागपत में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं।

खबर के अनुसार साढ़ौली कदीम और बलियाखेड़ी ब्लॉक क्षेत्र की तीन महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इन महिलाओं को सर्दी, खांसी, जुकाम आदि की शिकायत थी। जांच के दौरान इन तीनों महिलाओं में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई हैं। 

सहारनपुर में इन महिलाओं में कोरोना की पुष्टि : बलियाखेड़ी क्षेत्र के गांव रुपड़ी निवासी 55 वर्षीय महिला, साढ़ौली कदीम के गांव मीरगढ़ निवासी 32 वर्षीय महिला, मीरपुर गांव की ही 22 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं।

बागपत में कोरोना की पुष्टि : सोमवार को बागपत में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों संक्रमितों को होम आईसोलेशन में उपचार शुरू किया हैं। वहीं इन दोनों वक्तियों के संपर्क में आये लोगों की ट्रैकिंग कर कोरोना जांच की जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment