खबर के अनुसार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत युवाओं को लोन उपलब्ध कराया जायेगा। स्वरोजगार के लिए उद्योग क्षेत्र में अधिकतम 25 लाख रुपये का लोन मिलेगा। वहीं सर्विस क्षेत्र के लिए लोन की राशि अधिकतम 10 लाख रुपये होगी।
बता दें की इसका लाभ लेने के लिए आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं आवेदन को हाईस्कूल पास होनी चाहिए। अगर आप इस योजना के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।
आवेदन के लिए दस्तावेज : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन के पास आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, डिजिटल सिग्नेचर, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और योग्यता प्रमाणपत्र आदि होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन : आप मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment