खबर के अनुसार भाजपा नेता और पूर्व मंत्री नीतिन नबीन ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इस ट्रेन के परिचालन की जानकारी दी हैं। इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन के परिचालन होने से पटना से दिल्ली की दूरी मात्र सात घंटे में पूरी हो जाएगी।
आपको बता दें की यह ट्रेन राजेंद्र नगर टर्मिनल, पटना जंक्शन और दानापुर स्टेशन पर रुकेगी। यात्री इन स्टेशनों से वंदे भारत ट्रेन को पकड़ सकेंगे। नीतिन नबीन ने कहा कि इस ट्रेन के जरिए केंद्र सरकार ने बिहार के विकास को एक नई रफ्तार दी है।
दरअसल पटना से दिल्ली जानें में अभी 13 से 14 घंटे का समय लगता हैं। लेकिन इस ट्रेन के परिचालन होने से मात्र 7 घंटे में लोग पटना से दिल्ली जा सकेंगे। जल्द ही रेलवे के द्वारा इस ट्रेन के परिचालन को लेकर टाइमटेबल जारी किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment