लखनऊ से प्रतापगढ़, बाराबंकी, सुल्तानपुर, रायबरेली रूट पर चलेगी मेमू ट्रेनें

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ से प्रतापगढ़, बाराबंकी, सुल्तानपुर, रायबरेली रूट पर बहुत जल्द मेमू ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जायेगा। इसको लेकर रेलवे के द्वारा तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान रेलवे ने इस रूट पर मेमू ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था, जो अभी तक चालू नहीं किया गया हैं। जिसके कारण प्रतिदिन यात्रा करने वाले लोगों को ट्रेन की जगह बस से यात्रा करना पड़ रहा हैं। 

बता दें की रेलवे ने लखनऊ से कानपुर के लिए मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया हैं। वहीं लखनऊ से प्रतापगढ़, बाराबंकी, सुल्तानपुर, रायबरेली रूट पर मेमू ट्रेन चलाने को लेकर तैयारी की जा रही हैं। जल्द ही इसका परिचालन शुरू किया जायेगा। 

इस रूट पर मेमू ट्रेन का परिचालन नहीं होने से प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही हैं और बस से यात्रा के लिए उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। यात्रियों के द्वारा लगातार मांग के बाद रेलवे के अधिकारियों ने इस रूट पर मेमू ट्रेन चलाने का मंथन शुरू कर दिया हैं।

0 comments:

Post a Comment