खबर के अनुसार इस हेल्थ एटीएम की मदद से खिलाड़ी 50 तरह के जांच फ्री में करा सकेंगे। साथ ही साथ अपनी हेल्थ रूटीन को आसानी से जान सकेंगे। यह हेल्थ एटीएम एसजीपीजीआई से कनेक्ट रहेगा और खिलाड़ियों के जांच की रिपोर्ट देगा।
बता दें की एक खिलाड़ी को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बहुत ज़रूरी होता हैं। जिसके कारण खिलाड़ी अक्सर अपना रूटीन चेकअप कराते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी स्टेडियम में हेल्थ एटीएम लगाने का निर्णय लिया गया हैं।
इस हेल्थ एटीएम में बॉडी प्रोटीन, ब्लड प्रेसर, ग्लूकोच, शरीर का तापमान, ऑक्सीजन लेवल, फैट आदि की जांच होगी। स्टेडियम में हेल्थ एटीएम लगने से खिलाड़ियों को बड़ा फायदा होगा और वो आसानी से अपने हेल्थ की स्थिति को जान सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment