बता दें की गुजरात के कच्छ जिला में स्थित मधापर गांव एशिया में सबसे अमीर गांव हैं। आपको जानकार ये हैरानी होगी की 7,600 घरों वाले इस गांव में 17 बैंक हैं और इसमें 92 हजार लोगों के 5 हजार करोड़ रुपये डिपॉजिट है, जो इस गांव को अमीर बनाता हैं।
खबर के अनुसार यहां के आधे से ज्यादा लोग लंदन और यूरोप में रहते हैं। जिसके कारण ये गांव भारत का सबसे समृद्ध गांव हैं। सबसे अच्छी बात यह हैं की इस गांव से विदेश जानें वाले लोग अपने गांव से हमेशा नाता रखते हैं और गांव में आते रहते हैं।
इस गांव के ज्यादातर लोग NRI हैं और दूसरे देश में नौकरी करते हैं। देश के बाहर रहकर भी इस गांव के लोग यहां पैसा जमा करते हैं। जिसके कारण इस गांव में किसी चीज की कमी नहीं हैं। यहां आपको स्कूल, कॉलेज, स्वास्थ्य केंद्र, समेत कई तरह की आधुनिक चीजें मिल जाएगी।

0 comments:
Post a Comment