टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

खेल समाचार : टेस्ट क्रिकेट दो पारियों में पांच दिन तक खेला जाता हैं। इस खेल में खिलाड़ियों की सही टेस्ट होती हैं। इस क्रिकेट में पांच गेंदबाज ऐसे हुए हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया हैं। आज इन्ही गेंदबाजों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से।

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज?

मुरलीधरन : टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में श्रीलंका के मुरलीधरन पहले नंबर पर हैं। मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट लिए हैं।

शेन वार्न : सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न दूसरे नंबर पर हैं। वार्न ने टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट लिए हैं।

जेम्स एंडरसन : इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन का नाम हैं। एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में 675 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया हैं।

अनिल कुंबले : टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भारत के अनिल कुंबले चौथे नंबर हैं। कुंबले ने 619 विकेट लिए हैं।

स्टुअर्ट ब्रॉड : इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम हैं। ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में 566 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया हैं।

0 comments:

Post a Comment