जयपुर और उदयपुर से जुड़ेगा अहमदाबाद, आज से चलेगी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

न्यूज डेस्क: राजस्थन के जयपुर और उदयपुर से गुजरात के अहमदाबाद का सीधा जुड़ाव होने वाला हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने जयपुर से अहमदाबाद के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का एलान किया हैं। आज यानि की 3 मार्च से इसका परिचालन शुरू हो जायेगा।

खबर के अनुसार रेल मंत्रालय ने जयपुर- असारवा (अहमदाबाद) सुपरफास्ट एक्सप्रेस के संचालन की घोषणा कर दी हैं। अगर आप इस ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर इस ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। 

बता दें की जयपुर-असारवा (अहमदाबाद) सुपरफास्ट एक्सप्रेस जयपुर, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, भीलवाड़ा, चन्देरिया, मावली, राणाप्रताप नगर, उदयपुर, जावर, डूंगरपुर, शामलाजी रोड, हिम्मतनगर, नांदोल दहेगाम व सरदार ग्राम स्टेशनों पर रूकते हुए चलेगी। 

सुपरफास्ट एक्सप्रेस का टाइमटेबल?

ट्रेन संख्या 12981 : जयपुर- असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 मार्च को जयपुर से शाम 7ः35 बजे खुलेगी और अगले दिन प्रातः 8ः50 बजे असारवा अहमदाबाद पहुंचेगी। 

ट्रेन संख्या 12982 : असारवा-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 मार्च को असारवा से शाम 6ः45 बजे खुलेगी और अगले दिन प्रातः 7ः35 बजे जयपुर पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment