यूपी के लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, बरेली में होली पर चलेगी स्पेशल बसें

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में होली पर स्पेशल बसें चलाने का फैसला किया गया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक होली पर सफर करने में यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत ना हो, इसके लिए लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, बरेली समेत कई जिलों में स्पेशल बसों का संचालन किया जायेगा। 

खबर के अनुसार होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 2065 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगी। यात्रीगण टिकट लेकर इन बसों से यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

आपको बता दें की इन बसों का परिचालन तीन मार्च से 12 मार्च तक होगा। इस दौरान बस चालक, पर्यवेक्षक, अधिकारी, परिचालक के साथ-साथ अन्य कई कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। इसको लेकर आदेश दिए गए हैं। हालांकि आपातकाल स्थिति में अवकाश दिया जा सकता हैं।

यूपी के लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, बरेली में होली पर चलेगी स्पेशल बसें?

प्रयागराज इलाके में 140 अतरिक्त बसें चलेगी। 

कानपुर इलाके में 60 अतरिक्त बसें चलेगी। 

बरेली इलाके में 50 अतरिक्त बसें चलेगी। 

आजमगढ़ इलाके में 50 अतरिक्त बसें चलेगी। 

लखनऊ इलाके में 60 अतरिक्त बसें चलेगी। 

देवीपाटन इलाके में 40 अतरिक्त बसें चलेगी। 

मुरादाबाद इलाके में 150 अतरिक्त बसें चलेगी। 

अन्य जिलों में अभी कई अतरिक्त बसें चलाई जाएगी।

0 comments:

Post a Comment