गोरखपुर, बरेली, वाराणसी, मेरठ समेत सभी जिलों में किसानों को फ्री बिजली

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बरेली, वाराणसी, मेरठ समेत सभी जिलों में किसानों को फ्री बिजली मिलने वाली हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एक अप्रैल से किसानों को नलकूप से सिंचाई करने के लिए मुफ्त में बिजली मिलेगी। इसके लिए किसानों को अब कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को बाराबंकी में इस बात की घोषणा की हैं की किसानों को नलकूपों से खेतों की सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। एक अप्रैल से प्रदेशभर के किसान इसका लाभ उठा सकेंगे। 

आपको बता दें की योगी सरकार ने बजट सत्र के दौरान किसानों को मुफ्त बिजली देने के लिए बजट में 1500 करोड़ रुपये का इंतजाम किया था। वहीं इससे पहले भाजपा के संकल्प पत्र में भी किसानों के लिए मुफ्त बिजली देने की घोषणा की गई थी। 

योगी सरकार ने अपने वादे को निभाते हुए किसानों को फ्री बिजली का तोहफा दिया हैं। एक अप्रैल से किसानों को नलकूपों से खेतों की सिंचाई के लिए बिजली बिल नहीं ली जाएगी। सभी जिलों के किसान मुफ्त में नलकूपों से खेतों की सिंचाई कर सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment